भारत ने एशियाई खेलों में पदकों का बनाया रिकार्ड
somdev devbarman
कामनवेल्थ गेम्स के बाद अब भारत ने एशियन गेम्स में भी मेडल्स का रिकार्ड बना दिया है। अपने इवेंट्स के आखिरी दिन भारत ने 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रांज समेत कुल 11 मेडल्स जीते। इसके साथ ही भारत ने इस एशियन गेम्स में 64 मेडल्स जीतकर नया रेकार्ड बना दिया। हालांकि वह किसी भी एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने के रिकार्ड से 2 कदम दूर रह गया। 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियन गेम्स में भारत ने 15 गोल्ड मेडल जीते थे। इस तरह से भारत 16वें एशियन गेम्स में टाप 6 में जगह बनाने में कामयाब हो गया। भारत ने शुक्रवार को 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रांज समेत कुल 11 मेडल्स जीते। इसके साथ ही भारत की कुल मेडल्स की संख्या 64 हो गई। यह भारत का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
 भारत ने इस एशियन गेम्स में 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 33 ब्रांज मेडल जीते।
इससे पहले भारत ने नई दिल्ली में 1982 में हुए 9वें एशियाई खेलों में 13 गोल्ड मेडल समेत 57 मेडल्स जीते थे। लेकिन भारत ने यहां पर 64 मेडल्स जीतकर नया रेकार्ड्स बना दिया। भारत ने हालांकि किसी एक एशियाई खेलों में सबसे अधिक गोल्ड मेडल 1951 में नई दिल्ली में ही पहले एशियन गेम्स में जीते थे। भारत तब 15 गोल्ड समेत 51 मेडल्स जीतने में सफल रहा था। दोहा में 2006 में हुए एशियन गेम्स में भारत ने 10 गोल्ड समेत 53 मेडल्स जीते थे।

टिप्पणियाँ

bilaspur property market ने कहा…
भारत ने एशियाई खेलों में पदकों का बनाया रिकार्ड

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आखिर ये देश किसका है????????

बकअप राहुल... शाबाश.. !!!